Maharashtra: नशे में धुत ऑटो ड्राइवर ने महिला पुलिसकर्मी को घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra:

Maharashtra: महाराष्ट्र के सतारा में मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने शराब के नशे में महिला पुलिसकर्मी को लगभग 200 मीटर तक घसीटा।ये घटना जिले के मोलाचा ओढ़ा के पास हुई।कॉन्स्टेबल भाग्यश्री जाधव को एक शराबी ऑटो ड्राइवर के बारे में सूचना मिली जिसने अपनी गाड़ी को कई अन्य वाहनों से टकरा दिया।वे ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन नशे में धुत ड्राइवर ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे वे सड़क पर गिर गईं।Maharashtra

Read also- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- 2040 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतरेगा

जब जाधव गिरीं, तो ऑटो ड्राइवर ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन जाधव ने जो रेनकोट पहना हुआ था वे ऑटो के पिछले हिस्से में फंस गया, जिससे जाधव लगभग 200 मीटर तक घसीटती रहीं।बाद में ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया और घायल महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।Maharashtra

Read also- UP News: जौनपुर में मां ने तीन बच्चों के साथ पीया कीटनाशक, एक की मौत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *