Tiger: मध्य प्रदेश के सतपुड़ा अभ्यारण्य में बाघ की मौत, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Tiger, मध्य प्रदेश

Tiger: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के सतपुड़ा अभ्यारण्य में शुक्रवार को एक बाघ मृत पाया गया, जिसके दाहिने पैर का एक पंजा गायब था। वन विभाग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। गायब पंजे के कारण यह संदेह पैदा हुआ कि बाघ को शिकारियों ने मारा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। Tiger

Read Also: VIP Number: वाहन के फैंसी नंबर के लिए लोगों ने खर्च किए लाखों, प्रशासन ने इकट्ठा किया 4 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया है। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा, “इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच चल रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” पिछले 10 दिनों में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में मृत पाया जाने वाला ये दूसरा बाघ है। इससे पहले 12 अगस्त को एसटीआर में एक बाघ मृत पाया गया था और अधिकारियों को संदेह है कि ये जानवर क्षेत्रीय संघर्ष के बाद मरा होगा। वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने पर्याप्त व्यवस्था न करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। Tiger

उन्होंने कहा, “वन विभाग की ओर से भी लापरवाही बरती गई है। सतपुड़ा में शिकारियों ने एक बाघ को मारने के लिए क्लच वायर का इस्तेमाल किया और उसका दाहिना पंजा अपने साथ ले गए। नियमित गश्त से इस घटना को रोका जा सकता था। वन विभाग लापरवाह हो गया है… कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।” Tiger

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *