पीएम मोदी और फिजी के पीएम राबुका की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मिला नया आयाम

Fiji:

Fiji: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की। इस मुलाकात में दोनों देशों ने कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत-फिजी संबंधों को नई गति मिली है। विदेश मंत्रालय ने फिजी को भारत का दीर्घकालिक मित्र बताते हुए इस मुलाकात को ऐतिहासिक करार दिया है।Fiji:

फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर है। तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे राबुका ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत और फिजी के बीच रक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, जलवायु परिवर्तन और सांस्कृतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। Fiji:

Read Also: 1971 के अनसुलझे मुद्दों पर पाकिस्तान विदेश मंत्री से हमारी सहमति नहीं- बांग्लादेशी विदेश मंत्री

इस मुलाकात के दौरान सात महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों MoUs पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें सुवा में 100 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना, भारतीय फार्माकोपिया की मान्यता, और तुबालेवु गांव में ग्राउंड वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा, भारत ने फिजी को दो एम्बुलेंस उपहार में देने और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेल स्थापित करने की घोषणा की।पीएम मोदी ने कहा कि “हमने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया है। इसके लिए एक कार्य योजना तैयार की गई है। फिजी की समुद्री सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए भारत प्रशिक्षण और उपकरणों में सहयोग करेगा।” Fiji:

Read Also- Sardar Patel: केंद्र ने सरदार पटेल, मुंडा और वाजपेयी की जयंती मनाने के लिए समितियां गठित कीं

दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई पर जोर दिया और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत और फिजी ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) और ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस (GBA) जैसे मंचों पर सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि फिजी भारत का लंबे समय से मित्र रहा है, और यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे लोगों-से-लोगों के संबंधों को और मजबूत करेगी। बहरहाल दोनों नेताओं की यह मुलाकात भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC) के तहत प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती साझेदारी को रेखांकित करती है। पीएम रबुका ने ‘ओशन ऑफ पीस’ की अपनी अवधारणा को दोहराया, जिसका उद्देश्य एक शांतिपूर्ण और टिकाऊ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का निर्माण करना है।Fiji:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *