तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में जारी है हड़ताल, रवि तेजा की फिल्म मास जथारा’ की टली रिलीज

Telugu Cinema:

Telugu Cinema: फिल्म उद्योग की हड़ताल के कारण जाने-माने फिल्म अभिनेता रवि तेजा और अदाकारा श्रीलीला अभिनीत तेलुगु फिल्म “मास जथारा” 27 अगस्त को रिलीज नहीं होगी।इसके निर्माताओं ने बुधवार को ये जानकारी दी।Telugu Cinema 

Read Also: फिडे विश्व कप की मेजबानी करना भारत के लिए खुशी की बात- PM Modi

प्रोडक्शन हाउस ‘सितारा एंटरटेनमेंट्स’ ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा कि हाल में फिल्म उद्योग की हड़ताल और महत्वपूर्ण विषय-वस्तु को पूरा करने में अप्रत्याशित देरी के कारण, ‘मास जथारा’ अपनी निर्धारित तिथि 27 अगस्त को प्रदर्शित नहीं हो पाएगी।Telugu Cinema

Read Also: पालघर में इमारत का एक हिस्सा ढहने से 2 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल

उन्होंने कहा कि इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने के लिए टीम तेजी से काम कर रही है और फिल्म को रिलीज़ करने की नई तारीख का जल्द ऐलान किया जाएगा।तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री एम्पलाइज फेडरेशन’ ने कर्मचारियों के वेतन में 30 फीसदी वृद्धि की पुरानी मांग को लेकर चार अगस्त को हड़ताल का आह्वान किया था।तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हस्तक्षेप के बाद 18 दिन बाद हड़ताल खत्म हुई।Telugu Cinema

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *