Maharashtra: पालघर में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 15

Maharashtra:

Maharashtra: महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में एक इमारत ढहने की घटना में रात भर चले बचाव अभियान के दौरान तीन और शव बरामद होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि लगभग 50 फ्लैट वाली यह अनधिकृत चार मंजिला इमारत मंगलवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर विरार इलाके के विजय नगर में एक खाली पड़े मकान पर गिर गई।Maharashtra

Read also- Minneapolis: अमेरिकी स्कूल में प्रार्थना के समय भीषण गोलीबारी, दो बच्चों की दर्दनाक मौत… 17 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची का जन्मदिन मनाया जा रहा था, तभी इमारत के एक हिस्से में 12 फ्लैट ढह गए, जिससे फ्लैट में रहने वाले लोग और मेहमान मलबे में दब गए।पालघर की जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने गुरुवार सुबह पुष्टि की कि इस घटना में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दल यह सुनिश्चित करने के लिए मलबा हटाने का काम जारी रखेंगे कि मलबे में कोई और व्यक्ति तो फंसा नहीं है।Maharashtra

Read also- Naxalites: बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *