Assam: बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी’ के लिए कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

Assam: बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित रूप से की गई गालियों के विरोध में बीजेपी ने रविवार को असम में कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।बीजेपी गुवाहाटी महानगर जिला की पहल पर यहां कांग्रेस मुख्यालय में ‘राजीव भवन घेराव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपा के कई नेताओं ने भांगागढ़ से एबीसी प्वाइंट स्थित कांग्रेस कार्यालय तक मार्च किया, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।पार्टी ने मांग की कि लोकसभा में विपक्ष के नेता देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगें।Assam

Read also- CM मान ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए आर्थिक मदद की मांग की

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारे भी लगाए और अपने विरोध प्रदर्शन के तहत गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीरों पर कालिख पोत दी।बीजेपी नेताओं का विरोध उस वीडियो के खिलाफ है जिसमें एक शख्स कथित तौर पर पीएम मोदी की मां को अपशब्द कह रहा है।Assam

Read also- SCO Summit: PM मोदी और राष्ट्रपति शी ने सीमा मुद्दे के उचित समाधान की प्रतिबद्धता की व्यक्त

वायरल वीडियो पटना केे दरभंगा शहर में यात्रा के दौरान का है। उस दौरान दरभंगा शहर से ही राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बुधवार को मोटरसाइकिल से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे।हालांकि पीटीआई स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।Assam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *