उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश बनी नासूर, आगे भी मुसीबत बरसने के आसार

Weather Update: Rainfall has become a problem in many parts of North India, troubles are likely to continue in future too

Weather Update: उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश नासूर बनती जा रही है। नदियां उफन रही हैं, घरों में पानी घुस रहा है, संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और लोग बेघर हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार 31 अगस्त को भी भारी बारिश होती रही। इनमें राजधानी शिमला भी शामिल है। बारिश की वजह से अब लोगों के दिलों में भय घर करने लगा है।  Weather Update

Read Also: जम्मू कश्मीर: रामबन में बादल फटने के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी, 4 लोगों की मौत व एक शख्स लापता

शिमला के विकासनगर में रविवार सुबह भूस्खलन हुआ। दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। खैरियत थी कि किसी को चोट नहीं आई। यहां शनिवार 30 अगस्त रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे रोजमर्रे की जिंदगी ठप पड़ गई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारी बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। आम लोगों के अलावा सैलानी भी परेशान हैं। मथुरा-वृंदावन सड़क पर कई फीट पानी भर गया है। प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर आवाजाही रोक दी है और पंप से पानी निकालने की कोशिश कर रहा है।  Weather Update

Read Also: गणेश उत्सव: साइकिल के पुर्जों से बनी भगवान गणेश की मूर्ति दे रही स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर को जम्मू से जोड़ने वाला हाईवे रविवार को लगातार छठे दिन बंद रहा। ये है भारी बारिश के साथ भूस्खलन का नतीजा। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है और कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से कट गई है। उधमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बाली पंचायत में 30 से 32 घर भूस्खलन की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

ये बस्ती मुख्य रूप से गुर्जर समुदाय की है। इनमें कई लोगों के सिर पर छत नहीं बची। परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जम्मू में कई जगहों पर बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन का अंदेशा जताया है। राहत और बचाव टीमों को लगातार सतर्क रखा गया है। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे जल निकायों के करीब और भूस्खलन संभावित इलाकों में न जाएं।  Weather Update

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *