जम्मू कश्मीर: रामबन में बादल फटने के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी, 4 लोगों की मौत व एक शख्स लापता

#Ramban

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के एक गांव में बादल फटने से हुई भीषण तबाही में 4 लोगों की मौत हुई है और एक शख्स अभी भी लापता है। राहत व बचाव दल की ओर अभी भी युद्धस्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रेड क्रॉस के जरिए पीड़ितों के परिजनों को अंतरिम राहत दी गई है। Ramban

Read Also: गणेश उत्सव: साइकिल के पुर्जों से बनी भगवान गणेश की मूर्ति दे रही स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने शुक्रवार की रात एक गांव में दो घरों और एक स्कूल को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। हादसे में चार शव बरामद किए गए थे, जबकि एक शख्स अभी भी लापता है। जिसे राहत व बचाव दल की टीमें लगातार खोजने में लगी हैं। Ramban

मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक रेड क्रॉस के जरिए पीड़ितों के परिजनों को अंतरिम राहत दी गई है। इस आपदा में एक सड़क भी बह गई, जिससे इलाके के गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। अधिकारियों ने रविवार को भी लापता शख्स की तलाश में इलाके से मलबा हटाना जारी रखा। जम्मू कश्मीर बीते 14 अगस्त से भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से जूझ रहा है, जिसकी वजह से जरूरी बुनियादी ढाँचे सहित जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा है। Ramban

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *