Palamu: झारखंड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मीं शहीद

Palamu:

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के एक अलग समूह टीएसपीसी के सदस्यों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि मनातू पुलिस थाना क्षेत्र के केदल इलाके में बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।Palamu

Read also- Kerala: कांग्रेस नेता की पिटाई से गरमाई सियासत, पार्टी ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की

पलामू के डीआईजी नौशाद आलम ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केदल गांव में टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू और उसके दल की मौजूदगी की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया।Palamu

Read also-Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी में धमाके से एक व्यक्ति की मौत, कई मजदूर घायल

उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा, टीएसपीसी सदस्यों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया और घायल पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है।”Palamu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *