Trump Statements: ट्रंप का भारत, रूस और चीन पर हताशा भरा बयान

Trump Statements

Trump Statements: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, रूस और चीन को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ऐसा लगता है कि अमेरिका ने भारत और रूस को “सबसे गहरे और अंधकारमय चीन” के हाथों खो दिया है। Trump Statements

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट में भारत, रूस और चीन के बढ़ते रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा है कि, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के सबसे गहरे और अंधेरे पाले में खो दिया है। उम्मीद है कि उनका साथ लंबा और समृद्ध हो।”

ट्रंप ने यह बयान शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के बाद दिया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने तीनों नेताओं की एक तस्वीर भी साझा की। Trump Statements

Read Also: Wall Collapse: ग्रेटर कैलाश में दीवार गिरने से एक शख्स घायल, पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ रहा है। ट्रंप ने हाल ही में भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 50% टैरिफ लगाया था, जिसका मकसद रूस पर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए दबाव बनाना बताया गया। Trump Statements

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की रूस और चीन के साथ बढ़ती नजदीकी अमेरिकी नीतियों के खिलाफ एक रणनीतिक कदम हो सकता है। भारत ने ट्रंप के इस बयान पर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Read Also: Indian Economy: रुपया 15 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 88.27 प्रति डॉलर पर बंद

हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के सलाहकार Peter Navarro के बयान पर कहा है कि, हमने नवारो द्वारा दिए गए गलत और भ्रामक बयानों को देखा है, और हम स्पष्ट रूप से उन्हें अस्वीकार करते हैं।

बहरहाल ट्रंप का ताजा बयान न केवल भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव को उजागर करता है, बल्कि वैश्विक कूटनीति में बदलते समीकरणों की ओर भी इशारा करता है। Trump Statements

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *