War In Gaza: इजराइल ने गाजा शहर की ऊंची इमारत को बनाया निशाना

War In Gaza

War In Gaza: इजराइल ने शुक्रवार को गाजा शहर में एक ऊंची इमारत पर हमला किया, जबकि सेना ने क्षेत्र पर कब्जा करने के अपने अभियान को तेज कर दिया। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इमारत पर हमला तो बस शुरुआत है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक बार ‘‘कार्रवाई शुरू होने के बाद बंद नहीं होगी” और सेना की गतिविधियां बढ़ेंगी।

काट्ज की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले ही इजराइल ने गाजा शहर और हमास के और क्षेत्रों में अपने अभियान को तेज करने की योजना के तहत हजारों आरक्षित सैनिकों को जुटाना शुरू कर दिया था और लोगों को जगह छोड़ने की चेतावनी दी थी। War In Gaza

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की चेतावनी की जारी

इजराइल के इस कदम की घरेलू स्तर पर विरोध और विदेशों में निंदा हुई है। फलस्तीनी नागरिकों ने कहा कि शुक्रवार को इजराइल के हमले में गाजा शहर के मुश्ताहा टावर को निशाना बनाया गया और इस इमारत पर पहले भी इजराइली हमले हो चुके हैं और तस्वीरों से पता चलता है कि इसकी छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। War In Gaza

इजराइल ने कहा कि सेना ने इस इमारत पर इसलिए हमला किया, क्योंकि इसका इस्तेमाल हमास की निगरानी के लिए किया जा रहा था। इजराइल ने गाजा शहर को युद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। War In Gaza

Read Also: Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग रुकवाने में भारत बनेगा मददगार, EU के शीर्ष नेताओं ने PM मोदी से की बात

शहर के कुछ हिस्सों को पहले ही ‘रेड जोन’ माना जा चुका है, जहां फलस्तीनियों को संभावित भीषण लड़ाई से पहले ही खाली करने का आदेश दिया गया है। War In Gaza

मुश्ताहा टावर पर ये पहला हमला नहीं था। कई हफ्ते पहले गाजा शहर पर कब्जा करने की इजराइल द्वारा घोषणा किए जाने के बाद पहली बार इमारत को निशाना बनाया गया। War In Gaza

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *