Gujarat Rain: गुजरात में बारिश और बाढ़ से जनजीवन बदहाल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Gujarat Rain: गुजरात में लगातार भारी बारिश होने से पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। नदियां उफान पर हैं, जिससे कई गांव और कस्बे डूब गए हैं। कई जिलों में शहरों में भी पानी घुस गया है, जिससे रोजमर्रे की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए पूरे राज्य के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य भर में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।अनुमान के मुताबिक सात सितंबर को बारिश चरम पर होगी।Gujarat Rain :

Read also- Rajasthan: जयपुर में जर्जर मकान ढहने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, पांच घायल

उसके बाद धीरे-धीरे कमी आ सकती है।लगातार भारी बारिश के कारण प्रमुख जलाशयों का स्तर काफी बढ़ गया है।महिसागर जिले के कडाना बांध में पानी खतरे के निशान से तीन फीट ऊपर है। ये राज्य का तीसरा सबसे बड़ा बांध और आठ जिलों के लिए जीवनरेखा है। पानी बढ़ने के कारण माही नदी में 2.29 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ने के लिए 13 गेट खोलने पड़े।इससे नदी का स्तर बढ़ गया और कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।वडोदरा से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर सिंधरोट गांव खतरनाक हालत का सामना कर रहा है। अधिकारियों ने लोगों को गांव खाली करने का आदेश दिया है।Gujarat Rain :

Read also- BRICS: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ब्रिक्स’ शिखर सम्मेलन में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

आणंद जिले में माही नदी उफान पर है।प्रशासन ने 26 गांवों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है।छोटा उदयपुर के बोडेली में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। इनमें रिहायशी इलाके भी शामिल हैं।कई शहरों में नाले जाम हैं और गांवों के खेतों में पानी भर गया है। लिहाजा हर जगह और हजारों लोग बदहाल हैं।Gujarat 

भरूच के गोल्डन ब्रिज पर नर्मदा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है।अधिकारियों ने एहतियातन नदी किनारे निचले इलाकों को खाली करने के आदेश दिए हैं।लगातार बारिश से कई जगह बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। भरूच में पायनियर हाई स्कूल के पास एक इमारत ढह गई। खैरियत थी कि कोई हताहत नहीं हुआ।अधिकारियों ने पूरे राज्य में भारी बारिश और पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने को कहा है।Gujarat Rain :

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *