AC Explosion: फरीदाबाद में AC फटने से परिवार के तीन लोग और पालतू कुत्ते की मौत

AC Explosion

AC Explosion: हरियाणा के फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड इलाके में एक घर में एसी फटने से लगी आग में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। AC Explosion

ये घटना सोमवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। चार मंजिला इमारत के पहले फ्लोर में आग लग गई , जिसके बाद पड़ोसी अंदर मौजूद लोगों को बचाने के लिए दौड़े। लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति को ही बाहर निकाला जा सका, जो फिलहाल एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। AC Explosion

Read Also: Yamuna Bazaar Flood: यमुना बाजार में बाढ़ खत्म होने के बाद की ये है स्थिति

एक पड़ोसी मयंक ने कहा, “घटना रात के लगभग डेढ़ बजे हुई जब एसी फट गया। हमें इसके बारे में लगभग दो-ढाई बजे पता चला। हमने आग बुझाने की कोशिश की और सोचा कि अंदर के लोग शायद इमारत से बाहर भाग गए होंगे। बाद में, हमने किसी को मदद के लिए चिल्लाते सुना। AC Explosion

उन्होंने ने बताया कि हमारे पड़ोसी का बेटा जो अब आईसीयू में है, पीछे से बाहर आया और हमने उसे बाहर निकाला। उसके बाद सचिन और उसकी पत्नी भी मदद के लिए चिल्ला रहे थे। लेकिन हम उन तक नहीं पहुंच सके। घर में बहुत धुआं था जिसके कारण सचिन, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई।” AC Explosion

घर में रहने वालों के अलावा, एक पालतू कुत्ता भी मृत पाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल भेज दिया। AC Explosion

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *