Ujjain Car Accident : नदी में कार गिरने के 40 घंटे बाद भी दो पुलिसकर्मी लापता, तलाश जारी

Ujjain Car Accident, shipra river policemen search operatins, shipra river police car fell, police car fell in shipra river Ujjain, Ujjain policemen search operation shipra river, mp news, Ujjain shipra river policemen search operation,

Ujjain Car Accident : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में उफनती शिप्रा नदी में कार गिरने के बाद 40 घंटे से अधिक समय से लापता दो पुलिसकर्मियों का पता लगाने के लिए बचाव एजेंसियां ​दिन-रात प्रयास कर रही हैं। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों को ले जा रही कार शनिवार रात करीब नौ बजे एक पुल से नदी में गिर गई। उन्होंने बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल आ रही है।जियावाजी गंज शहर की पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति ने बताया कि उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा (58) का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया.Ujjain Car Accident

Read also- Yamuna Bazaar Flood: यमुना बाजार में बाढ़ खत्म होने के बाद की ये है स्थिति

जबकि उपनिरीक्षक मदन लाल (57) और कॉस्टेबल आरती पाल (लगभग 30 वर्ष) का अब तक पता नहीं चल पाया है।प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 25, एसडीआरएफ के 25 कर्मचारी और लगभग 10 स्थानीय गोताखोरों सहित 50 से ज्यादा बचावकर्मी दोनों लापता कर्मियों की तलाश कर रहे हैं।अधिकारी ने बताया कि नाव और मशीन से चलने वाली नावें और दो ड्रोन भी तैनात किए गए थे।उन्होंने कहा कि ये स्थानीय गोताखोर, जो पलक झपकते ही आगंतुकों द्वारा नदी में फेंके गए सिक्कों को ढूंढ़ लेते हैं, हमारे दो साथियों का पता लगाने में भी असमर्थ हैं.Ujjain Car Accident

Read also- AC Explosion: फरीदाबाद में AC फटने से परिवार के तीन लोग और पालतू कुत्ते की मौत

अधिकारी ने बताया कि पानी का बहाव कम करने के लिए बांध के निचले हिस्से को बंद कर दिया गया था, लेकिन तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल आ रही थी।चश्मदीदों के अनुसार, पाल कार चला रहे थे, तभी कार बिना रेलिंग वाले पुल से नीचे गिर गई।अधिकारियों के अनुसार, जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर स्थित उन्हेल पुलिस थाने के तीन पुलिसकर्मी एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच करने जा रहे थे, तभी ये दुर्घटना हुई.Ujjain Car Accident

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *