Nepal: कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति भवन में अहम बैठक

Nepal: नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म करने के लिए राष्ट्रपति भवन में बड़ी बैठक हो रही है।सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति हो सकती है।बैठक में जेनरेशन जेड नेता और दूसरे पक्ष भी शामिल होंगे।अगर कार्की का नाम तय हो जाता है तो वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी।इससे पहले हुई बैठक में कार्की के अलावा बालेंद्र शाह, कुलमन घीसिंग और हरका संपांग के नाम पर भी चर्चा हुई थी। फिलहाल ज़्यादातर पक्ष कार्की के नाम पर राजी हैं।Nepal

Read also-  नेपाल में फंसे आंध्र प्रदेश के लोग विशेष विमान से लौटे स्वदेश, राज्य सरकार का जताया आभार

नेपाल में हिंसक विरोेध प्रदर्शनों के बाद बुधवार शाम को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट के फिर से शुरू होने के बाद वहां फंसे सैलानियों ने अपने देश लौटना शुरू कर दिया है।
काठमांडू और देश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण हवाई अड्डे पर 24 घंटे के लिए फ्लाइट रद्द कर दी गईं थीं।भारतीय एयरलाइनों ने गुरुवार से काठमांडू के लिए सामान्य सेवाएं फिर से शुरू कर दीं। एयर इंडिया और इंडिगो भी पड़ोसी देश में अशांति के बीच नेपाल की राजधानी में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेंगी।Nepal

Read Also: America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 9/11 को याद करते हुए न्यूयॉर्क यांकीज गेम के आयोजन में हुए शामिल

काठमांडू में फंसी केरल की एक पर्यटक ने पीटीआई को बताया, “हम असल में होटल में फंस गए थे, लेकिन हम सुरक्षित थे क्योंकि हमें होटल से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। एक रात तो लोग हमारे होटल में घुस आए, लेकिन भगवान की कृपा से हम किसी तरह सुरक्षित हैं। वो थोड़ा डरावना था।”हवाई अड्डे पर एक यात्री ने सभी फंसे हुए मेहमानों की देखभाल के लिए होटल के कर्मचारियों की सराहना की।नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने भी भारतीय यात्रियों की मदद के लिए हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाया है।Nepal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *