Bollywood: फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने बनाया रिकार्ड, दुनिया भर में की 80 करोड़ कमाई

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर अभिनीत बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने दुनिया भर में 80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। निर्माताओं ने गुरुवार को ये जानकारी दी।एक प्रेस रिलीज के अनुसार 29 अगस्त को रिलीज हुई ये फिल्म गणपति उत्सव समारोह और उत्तर भारत में बाढ़ के बावजूद सिनेमा प्रेमियों की पहली पसंद बन गई है।Sidharth Malhotra

Read also-Nepal: कार्यवाहक प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति भवन में अहम बैठक

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में फिल्म के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस नंबर साझा किए।”आपका प्यार ही इस सफर को इतना खास बनाता है। #परमसुंदरी को अपना बनाने के लिए शुक्रिया। ढेर सारा प्यार और सम्मान,”अभिनेता ने इसे पोस्टर के साथ पोस्ट किया, जिसमें बताया गया है कि फिल्म ने 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये की कमाई की है।भारत में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51.74 करोड़ रुपये की कमाई की है।Sidharth Malhotra

Read also- नेपाल में फंसे आंध्र प्रदेश के लोग विशेष विमान से लौटे स्वदेश, राज्य सरकार का जताया आभार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *