Rajasthan Accident: जयपुर में रिंग रोड से गिरी कार, सात लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan Accident:

Rajasthan Accident: राजस्थान की जयपुर पुलिस ने रविवार को बताया कि हरिद्वार से एक मृतक रिश्तेदार का अंतिम संस्कार कर लौट रहे दो परिवारों के सात लोगों की उस समय मौत हो गई जब उनकी कार अनियंत्रित होकर रिंग रोड से पानी से भरे एक अंडरपास में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार देर रात प्रह्लादपुरा के पास शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जब तेज रफ्तार कार रिंग रोड से लगभग 16 फीट नीचे गिरने से पहले एक डिवाइडर से टकरा गई।Rajasthan Accident:

Read also- Internet: जम्मू कश्मीर के डोडा में फिर बहाल हुई इंटरनेट सेवाएं

स्थानीय लोगों ने रविवार को क्षतिग्रस्त वाहन को देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद, क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।मृतकों की पहचान सांगानेर के वाटिका निवासी रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु, उनका बेटा रुद्र, केकड़ी, अजमेर निवासी रामराज के रिश्तेदार कालूराम, कालूराम की पत्नी सीमा, उनका बेटा रोहित और गजराज के रूप में हुई है।Rajasthan Accident:

Read Also: गाजियाबाद में आवारा कुत्तों की पहचान और देखभाल के लिए ‘माइक्रो चिपिंग अभियान’ हुआ शुरू

सैनी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार देर रात होने का अनु्मान लगाया जा रहा है। हालांकि सही समय का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, “इसका पता रविवार दोपहर को चला जब अंडरपास में क्षतिग्रस्त कार देखी गई। पुलिस के मुतािक टैक्सी चालक रामराज, कालूराम और उनके परिवार के साथ एक मृतक रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गए थे। जब यह दुर्घटना हुई, तब वे जयपुर लौट रहे थे।Rajasthan Accident:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *