पश्चिम एशिया संघर्ष: 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी एअर इंडिया

Air India

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण लोगों की यात्रा योजनाओं पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए, एअर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप और उत्तरी अमेरिका के गंतव्यों के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। Air India 

पश्चिम एशिया में जारी स्थिति के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए, एअर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच 5 मार्गों पर 36 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। एअर इंडिया ने एक पोस्ट में कहा, “हम फ्रैंकफर्ट, लंदन (हीथ्रो), टोरंटो और ज्यूरिख के लिए अतिरिक्त क्षमता तैनात कर रहे हैं।” Air India 

Read Also: RBI ने बैंकिंग प्रणाली में VRR नीलामी के जरिए 48,014 करोड़ रुपये की नकदी डाली

मंगलवार को जारी एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि वह दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-ज्यूरिख और दिल्ली-टोरंटो मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं संचालित करेगी। इसमें कहा गया है, “इन उड़ानों से पांचों मार्गों पर 10,012 सीटें जुड़ेंगी, जिससे क्षमता में और वृद्धि होगी और यात्रा विकल्पों के सीमित होने के बावजूद यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।” Air India 

28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका, इज़राइल और ईरान से जुड़े पश्चिम एशिया संघर्ष ने उड़ान संचालन को बाधित कर दिया है और एयरलाइंस ने इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं कम कर दी हैं। Air India 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *