BMW Accident: वित्त मंत्रालय के अधिकारी की जान लेने वाली BMW ड्राइवर महिला गिरफ्तार

BMW Accident

BMW Accident: वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मोटरसाइकिल को यहां बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मारने की आरोपी महिला को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।रविवार दोपहर दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर हुई इस दुर्घटना में आर्थिक कार्य विभाग के अधिकारी एवं हरिनगर निवासी नवजोत सिंह (52) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।BMW Accident 

Read also-सोशल मीडिया पर ITR समय सीमा बढ़ाने की चर्चा, आयकर विभाग ने किया इनकार

वे दोनों गुरुद्वारा बंगला साहिब से घर लौट रहे थे। महिला, जो कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू कार चला रही थी, और उसके पति भी दुर्घटना में घायल हो गए। गुरुग्राम के रहने वाले दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूछताछ और कानूनी कार्यवाही के लिए हिरासत में ले लिया गया।BMW Accident

Read also-फेसबुक पर दोस्ती, फिर खूनी खेल! बारमेर में सरकारी टीचर का चौंकाने वाला कारनामा

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना), 125बी (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य), 105 (गैर इरादतन हत्या) और 238 (अपराध के साक्ष्य को गायब करना, या अपराधी को बचाने के लिए गलत जानकारी देना) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाली कार के अलावा दोपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया तथा दुर्घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई।BMW Accident

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *