मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रियों ने PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर किया रक्तदान

Delhi: Chief Minister Rekha Gupta and ministers donated blood on the occasion of PM Modi's birthday.

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने बुधवार यानी की आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित एक शिविर में रक्तदान किया। प्रधानमंत्री बुधवार को 75 साल के हो गये। उनके जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत दिल्ली सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री रेखा गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, हमारे रक्त की एक-एक बूंद देश को समर्पित है। हम प्रधानमंत्री के सेवा के संदेश का पालन करते हैं। ‘कथनी और करनी एक होनी चाहिए’-इस कहावत को मानते हुए मैंने शिविर में रक्तदान किया।  Delhi

Read Also: 75 साल के हुए PM Modi, BJP संग विपक्षी नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लिए बहुत कुछ किया है। दिल्ली में पहली बार लोग इस मंच से ‘धन्यवाद मोदीजी’ कह रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी को यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे स्थलों और बेहतर सड़क संपर्क की सौगात देने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने भी शिविर में रक्तदान किया और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उनके कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर एक रक्तदान शिविर और एक पदयात्रा का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा, बाद में, त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के लिए कई सेवाएं संचालित की जाएंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। Delhi

सीएम रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों ने कर्तव्य पथ पर ‘सेवा संकल्प’ पदयात्रा में भी भाग लिया। पदयात्रा के दौरान, सीएम रेखा गुप्ता ने महाराष्ट्र के लोक नर्तकों के साथ नृत्य भी किया। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी ढोल की थाप पर नृत्य किया। पदयात्रा के दौरान ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’’ और ‘‘धन्यवाद मोदीजी’’ के नारे लगाए गए।

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं और भारत के सम्मान को बनाकर रखने के लिए दुनिया के नेता उनसे मिलते हैं। उनके सहयोगी प्रवेश वर्मा ने कहा कि आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान, रक्तदान और ऐसे अन्य कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, हर कोई अपने-अपने तरीके से प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहा है। मैं भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

Read Also: PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दी बधाई

इससे पहले, मंत्री सिरसा और कपिल मिश्रा ने पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा की और गुरुद्वारा बंगला साहिब मत्था टेका। कपिल मिश्रा ने कश्मीरी गेट स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ भी करवाया। कपिल मिश्रा ने कहा, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर, हम मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचे हैं। हम भगवान हनुमान से उनकी (प्रधानमंत्री मोदी की) लंबी आयु और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। सिरसा ने कहा, मैंने गुरुद्वारा बंगला साहिब में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। जब से वे प्रधानमंत्री बने हैं, भारत का नाम दुनिया भर में पहचाना जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *