दिल्ली के कई स्कूलों में एक बार फिर मिली बम की धमकी, तलाशी अभियान जारी

Delhi: Bomb threat received again in several schools in Delhi, search operation underway

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों को शनिवार यानी की आज 20 सितंबर की सुबह बम की धमकी मिली जिसके बाद पुलिस तथा बम निरोधक दस्तों ने स्कूल पहुंच कर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Read Also: दिल्ली के लिए 57,000 करोड़ रुपये का जल निकासी मास्टर प्लान! जानें क्या है इसकी खासियत और कैसे मिलेगा फायदा?

अधिकारियों ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकियां मिली उनमें द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और पुलिस दल परिसरों में पहुंचे और एहतियात के तौर पर छात्रों व कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम परिसरों की गहन जांच कर रहे हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

Read Also: गोरखपुर के नीट अभ्यर्थी दीपक गुप्ता हत्याकांड के मुख्‍य आरोपी की इलाज के दौरान मौत

स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमकियां किसने दीं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या ये धमकियां दहशत फैलाने के किसी समन्वित प्रयास का हिस्सा हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *