कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में हुए भर्ती, प्रियांक खरगे ने बताया हेल्थ अपडेट

Congress:

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुखार आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि शहर के एम.एस. रमैया अस्पताल के डॉक्टर 83 वर्षीय नेता का इलाज कर रहे हैं।कांग्रेस के एक नेता ने पीटीआई-वीडियो को बताया, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। वे ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।“Congress:

Read also- Mahindra: महिंद्रा की बिक्री में बंपर उछाल, सितंबर में बिक गईं इतनी गाड़ियां

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक तय प्रक्रिया के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है। उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार को ये जानकारी दी।प्रियांक ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।प्रियांक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और उन्हें तय प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का आभारी हूं।Congress:

Read also- NEIF महोत्सव के आयोजक और जुबिन गर्ग का प्रबंधक दिल्ली से गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार को शहर के एम. एस. रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को अस्पताल में खरगे से मुलाकात की।
खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।सिद्धरमैया ने खरगे से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें (खरगे को) थोड़ी बेचैनी थी, इसलिए वह जांच के लिए अस्पताल आए। वह ठीक हैं और बातचीत रहे हैं। उन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी।’Congress:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *