Politics: बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी पर बोला सियासी हमला, संभल पर कही ये बात

Jagdambika Pal n Rahul Gandhi:

Jagdambika Pal n Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में चर्चा करने के बजाय संभल का ‘तमाशा’ बना रहे हैं।उन्होंने कहा, “संभल में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। प्रशासन हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है और सभी दलों के नेताओं से उस जगह पर नहीं जाने को कहा है, फिर राहुल गांधी वहां क्यों जा रहे हैं?

Read also-Parliament Winter Session: अडाणी के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, संसद में गरमाई सियासत

बीजेपी सांसद ने राहुल पर कही ये बात-  अगर वो शांति की अपील करना चाहते हैं, तो वो यहां से भी कर सकते हैं। अगर वो वास्तव में संभल के बारे में चिंतित हैं, तो वो सदन में इस मुद्दे को उठा सकते थे।जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करने में रुचि नहीं दिखाई। वो संभल जाने की कोशिश करके सिर्फ तमाशा कर रहे हैं।

Read also-Gurugram: पुलिस की सक्रियता से लूट का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश घायल

जगदंबिका पाल, सांसद, बीजेपी: वहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। प्रशासन-शासन हालात सामान्य कर रहा है। सभी दलों से कहा कि आप वहां मत जाएं। क्यों जा रहे है। अगर आपको शांति कि अपील करना है तो यहां से भी कर सकते हैं। अगर उनको संभल की इतनी चिंता है, तो संभल का मुद्दा सदन में नहीं उठा सकते थे।

 वो तो केवल एक तमाशा कर रहे – केवल सड़क पर तमाशा करेंगे कि हम फोटो खिंचवाए और फिर जब लोकसभा की कार्यवाही चल रही है। वो सांसद भी हैं, नेता प्रतिपक्ष भी हैं। वो सदन के प्रति ज्यादा जिम्मेदार हैं या सदन छोड़कर कहीं जा रहे हैं ये तो कई कल की घटना नहीं है। 10 दिन पहले की घटना है। वो शनिवार-रविवार को भी जाने का प्रयास कर सकते थे। तो वो तो केवल एक तमाशा कर रहे हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *