Pollution: दिवाली के दिन पटाखे जलाने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा- विशेषज्ञ

Delhi Pollution:

Pollution: विशेषज्ञ दिवाली की दोपहर से रात के बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण में तेजी से हुई वृद्धि के लिए पटाखों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉय ने पीटीआई वीडियो से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के वक्त प्रदूषण के स्तर में अचानक हुई वृद्धि के आंकड़े दिए।उन्होंने कहा, “दिवाली की दोपहर से रात के बीच प्रदूषण आठ गुना बढ़ गया। ये स्पष्ट है कि ये पटाखे फोड़ने के कारण हुआ।”Pollution: 

Read also- Fire: महाराष्ट्र में आग का तांडव, इमारत में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत

सर्दियों के महीनों में प्रदूषण के कई कारण होते हैं। इसमें स्थिर वातावरण, पराली जलाने से लेकर पटाखे फोड़ने तक सब शामिल है।डॉक्टरों का कहना है कि इस दौरान कुछ बीमारियों से ग्रस्त लोगों और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी ज्याया खतरा होता है।गंगा राम अस्पताल के डॉ. धीरेन गुप्ता ने कहा, “सामान्य लोगों को गले में खराश, खांसी, बदन दर्द आदि लक्षण हो सकते हैं।Pollution:

Read Also-BJP: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अन्याय का बदला लिया, PM ने लिखा देशवासियों के नाम पत्र

लेकिन अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या फेफड़ों या दिल की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए ये ज्यादा गंभीर है।”पर्यावरणविदों का कहना है कि प्रदूषण को बढ़ने देना और फिर उसे कृत्रिम तरीकों से कम करने की कोशिश करना समझदारी नहीं है।Pollution: 

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *