Kangra: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में लापता हुई कनाडाई पैराग्लाइडर का लगा पता

Kangra

Kangra: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धौलाधार पर्वतमाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान लापता हुई 27 साल की कनाडाई महिला का पता चल गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स पैराग्लाइडिंग कर रही थीं, तभी उनका ग्लाइडर विमान पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।रॉबर्ट्स ने शनिवार को बीर-बिलिंग से अकेले उड़ान भरी थी।Kangra

Read Also-Sports News: मोहम्मद रिजवान से छीनी ODI कप्तानी, शाहीन अफरीदी को मिली टीम की कमान

उनके द्वारा सैटेलाइट फोन से भेजे गए निर्देशांकों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी।एक अधिकारी ने बताया कि एक टीम पैदल ही 13,000 फीट की ऊंचाई पर उस जगह पर पहुंच गई हैस जहां दुर्घटना के बाद पैराग्लाइडर गिरा था।बैजनाथ के उप-प्रभागीय न्यायाधीश (एसडीएम) संकल्प गौतम ने पीटीआई को बताया, “बादलों के कारण हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं पा रहा है।Kangra

Read Also- Delhi: पुलिस स्मृति दिवस पर रक्षा मंत्री बोले- नक्सलवाद समस्या जल्द ही इतिहास बन जाएगी

इसलिए पैराग्लाइडर को वहां से 10,000 फुट की ऊंचाई पर लाया जा रहा है, जहां से उसे हवाई मार्ग से नीचे लाया जाएगा।”बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन (बीपीए) और स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में अभियान अभी भी जारी है।रॉबर्ट्स की तलाश के लिए रविवार को एक निजी हेलिकॉप्टर ने चार उड़ान भरी थीं।Kangra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *