पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले पर SIT प्रभारी विक्रम नेहरा ने दी ये अहम जानकारी

SIT

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत की जांच कर रही पंचकूला पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने बुधवार को बताया कि मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। SIT प्रभारी ने कहा कि अब विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा।

Read Also: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा ऐलान, परमाणु बलों को युद्धाभ्यास का दिया निर्देश

पंचकूला पुलिस ने मुस्तफा और उनकी पत्नी एवं पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के खिलाफ उनके 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर की मौत के प्रकरण में मामला दर्ज किया है। अख्तर 16 अक्टूबर को पंचकूला स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। इस मामले में मृतक की पत्नी और बहन के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। SIT

पंजाब के मलेरकोटला निवासी शमशुद्दीन नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर, 20 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का कहना है कि अख्तर की मौत ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों’’ में हुई। SIT

पंचकूला के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और एसआईटी प्रभारी विक्रम नेहरा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल चुकी है। अब हम विसरा को जांच के लिए भेजेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।’’ जब ACP से पूछा गया कि परिवार का दावा है कि अख्तर मानसिक रूप से अस्थिर थे तो उन्होंने कहा, ‘‘उनके मेडिकल रिकॉर्ड से ही यह साफ हो पाएगा कि क्या वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और यदि हां तो, किसने और कैसे उनका इलाज किया गया, यह भी जांच का हिस्सा है।’’

Read Also: Gangotri Dham: केदारनाथ और गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा उत्तराखंड

ACP ने बताया कि अख्तर के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि अकील अख्तर द्वारा कथित तौर पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। SIT

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *