BJP: दिग्गज पीयूष पांडे के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, दी ये प्रतिक्रिया

BJP:

BJP: कई विज्ञापनों के लिए लोकप्रिय और यादगार स्लोगन लिखने वाले विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वे 70 साल के थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने पीयूष पांडे के निधन पर दुख जताया। माना जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 2014 के चुनाव प्रचार में पांडे ने अहम भूमिका निभाई थी।BJP:

Read Also- Piyush Pandey: नहीं रहे विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे, 70 साल की उम्र में हुआ निधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पीयूष पांडे जी की रचनात्मक प्रतिभा को हर किसी ने सराहा। उन्होंने विज्ञापन और संचार की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान दिया। मैं वर्षों में उनके साथ हुई बातचीत को हमेशा याद रखूंगा।उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’BJP:

Read Also- Bihar: PM मोदी ने समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी

सीतारमण ने पांडे को भारतीय विज्ञापन जगत की “महान और दिग्गज शख्सियत” बताया।उन्होंने कहा कि पांडे सामान्य बोलचाल की भाषा और देसी अंदाज के जरिए विज्ञापन की दुनिया में नया बदलाव लाए। वित्त मंत्री ने कहा कि कई मौकों पर उनकी पीयूष पांडे से मुलाकात हुई और उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।भारत की बड़ी-बड़ी कंपनियों और विज्ञापन जगत के लोगों ने पीयूष पांडे को श्रद्धांजलि दी।Piyush Pandey: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *