चुनाव आयोग आज कर सकता है देशभर में SIR का ऐलान, पहले चरण में 10 से 15 राज्य होंगे शामिल

SIR

चुनाव आयोग देशव्यापी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा करने के लिए आज शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। इसके तहत पहले चरण में 10 से 15 राज्यों के शामिल होने की संभावना है।

Read Also: People Media Factory: अभिनेता आयुष शर्मा अगली फिल्म के लिए प्रॉडक्शन हाउस ‘पीपुलमीडिया फैक्ट्री’ के साथ जुड़े

आपको बता दें, निमंत्रण में केवल सोमवार शाम सवा 4 बजे संवाददाता सम्मेलन का उल्लेख है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि यह मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बारे में होने जा रहा है। बिहार में SIR की प्रक्रिया के दौरान ही तमाम सियासी दल ऐसा होने का अनुमान जता रहे थे, वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना भी साध रहे हैं।

बिहार में चुनाव की घोषणा से पहले इसी मुद्दे को लेकर हाल ही में राहुल गांधी ने वहां “वोटर अधिकार यात्रा” भी निकाली थी। संसद के बीते मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे(SIR) को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी के नेतृत्व में तमाम विपक्षी दल एकजुट होकर SIR के खिलाफ प्रदर्शन करते भी नजर आए थे।

Read Also:Remembering Satish Shah: कई फिल्मी हस्तियों ने दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन पर व्यक्त किया शोक

चुनाव आयोग द्वारा देशव्यापी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण की घोषणा किए जाने की आज पूरी संभावना है, जिसमें 10 से 15 राज्य शामिल होंगे, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। इनमें वे राज्य भी शामिल होंगे जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होना है। जैसे- तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में अगले साल चुनाव होना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *