DU छात्रा पर एसिड अटैक से महिला आयोग की जताई नाराजगी, पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

Laxmibai College: मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास का है, जहां रविवार को एक छात्रा पर एसिड फेंकने की सनसनीखेज वारदात हुई। बताया जा रहा है कि हमला उस युवक ने किया जो लंबे समय से छात्रा का पीछा कर रहा था। युवक के साथ दो अन्य साथी भी मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना ने न केवल छात्रा के जीवन को प्रभावित किया, बल्कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।Laxmibai College: 

Read also- Chia Seeds: चिया सीड्स से हो सकता है नुकसान! इन स्थितियों में भूलकर भी न करें सेवन

इसी बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्वत संज्ञान लेते हुए इसे बेहद गंभीर बताया है। आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पांच दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि पीड़िता को तत्काल चिकित्सा सुविधा, परामर्श और मुआवजा प्रदान किया जाए। आयोग ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि BNSS की धारा 357A और 357C के तहत पीड़ित को सभी अधिकार और सुरक्षा मिले। Laxmibai College: 
उधर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त। उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की गई और लिखा गया कि दिल्ली के LG वी.के. सक्सेना ने राजधानी में हाल ही में हुई एसिड अटैक की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है।Laxmibai College:
उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम दंड की मांग की जाए। लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास हुई यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की आवश्यकता है। पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी आरोपी कानून के शिकंजे में होंगे।Laxmibai College:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *