SIR Process: केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में चार नवंबर से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया

SIR Process

SIR Process: केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चार नवंबर से शुरू होगा, जिसके लिए निर्वाचन विभाग ने एक योजना तैयार की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश के सभी चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में एसआईआर की योजना बनाई गई है। SIR Process

उन्होंने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुडुचेरी 11 अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एसआईआर प्रक्रिया में शामिल हो रहा है। SIR Process

Read Also: Weather Update: क्लाउड सीडिंग के बाद राजधानी की हवा की गुणवत्ता में दर्ज हुआ मामूली सुधार

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी में 24 साल बाद इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है ताकि मतदाता सूची सटीक और त्रुटि-मुक्त हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई मतदाता छूट न जाए, इसके लिए बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) कम से कम तीन बार लोगों के घर जाएंगे। SIR Process

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जमीनी स्तर पर मतदाताओं के नामांकन व सत्यापन में सहायता के लिए राजनीतिक दलों को मतदान केंद्र स्तर के एजेंट नामित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। SIR Process

इस वर्ष नौ दिसंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 के बीच दावे व आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।

Read Also: Bihar Elections 2025: अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता बुधवार को रैलियां करेंगे

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सात फरवरी को होना निर्धारित है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोग अपने संबंधित मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या निर्वाचन आयोग के पोर्टल व मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। SIR Process

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *