Bihar Elections 2025: अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता बुधवार को रैलियां करेंगे

Bihar Elections 2025

Bihar Elections 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को राज्य के कई जिलों में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी बिहार के कई हिस्सों में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे। Bihar Elections 2025

दिन में, अमित शाह दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैलियां करेंगे। Bihar Elections 2025

Read Also: Vaishno Devi Ropeway: प्रस्तावित वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ कटरा में प्रदर्शन

छठ पूजा के बाद अब राज्य में लगातार चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो गया है, और राहुल गांधी की यह बिहार में पहली जनसभा मानी जा रही है। मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और सहित विपक्षी गुट इंडिया के अन्य नेताओं के साथ शामिल होंगे। मुजफ्फरपुर जनसभा के बाद राहुल गांधी दरभंगा रवाना होंगे, जहां वे अपने प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे। Bihar Elections 2025

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। Bihar Elections 2025

Read Also: चंदौसी अदालत में राहुल गांधी का मामला! 7 नवंबर को आएगा फैसला

वहीं, दरभंगा के राजनाथ सिंह की जनसभा, बाढ़ और छपरा में भी सभा को संबोधित करेंगे। सीवान और बक्सर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा है। मुजफ्फरपुर और पटना साहिब में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की चुनावी सभा और जनसपंर्क अभियान चलाएंगी। बांका के कटोरिया, भागलपुर के नाथनगर और मधेपुरा के आलमनगर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की सभा होगी। जबकि पूर्णियां के धमदाहा और बनमनखी में बाबू लाल मरांडी की जनसभा है। Bihar Elections 2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *