Weather Update: क्लाउड सीडिंग के बाद राजधानी की हवा की गुणवत्ता में दर्ज हुआ मामूली सुधार

Weather Update
Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की तरफ से की गई क्लाउड सीडिंग के बाद राजधानी के हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। हालांकि राहत अभी पूरी तरह नहीं मिली है। कर्तव्य पथ के पास प्रदूषण के चलते दृश्यता काफी कम दर्ज की जा रही है। Weather Update
दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि आईआईटी कानपुर की टीम द्वारा कराई गई क्लाउड सीडिंग के बाद राजधानी के बढ़ते AQI स्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे तक दिल्ली का औसतन AQI स्तर 273 दर्ज हुआ, जो पहले के मुकाबले कुछ अंक कम है। मगर बावजूद इसके दिल्ली के कई इलाकों में विस्बिलिटी लेवल काफी कम दर्ज किया जा रहा है। कर्तव्य पथ, राष्ट्रपति भवन की दिशा में घना धुंध छाया नजर आया और दृश्यता शून्य के करीब दर्ज हुई वहीं हवा में प्रदूषण के कण साफ नजर आए। Weather Update

Read Also: Coastal Weather: मोंथा चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने के बाद विजयवाड़ा में भारी बारिश

राजधानी में प्रदूषण के चलते यहां घूमने आए बाहरी पर्यटक भी परेशान दिखे लोगों को फेस मास्क पहनने पर मजबूर होना पड़ा, एक अहमदाबाद से आए पर्यटक ने बताया की दिल्ली में उन्हें कुछ दिन सांस लेने से ऐसा महसूस होता है जैसे वह कई सारी सिगरेट पी जाते हों, हालात इतने खराब हैं कि उनका कहना है सभी को फेस मास्क पहनकर घूमना चाहिए।
दिल्ली का औसतन AQI अब “वैरि पुअर” से “पुअर” श्रेणी में पहुंचा है। हालांकि, कई इलाकों में AQI अभी भी 150 से 350 के बीच बना हुआ है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा है। अगर इसी तरह AQI में गिरावट जारी रही, तो अगले कुछ दिनों में GRAP-2 को हटाने की संभावना जताई जा रही है। मगर इस बीच दिल्ली में घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि दिल्ली में उन्हें प्रदूषण साफ तौर पर महसूस हो रहा है और अगर वह ज्यादा दिन दिल्ली में रहे तो उन्हें कई सारी दिक्कतें भी हो सकती हैं। Weather Update

Read Also: Bihar Elections 2025: अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता बुधवार को रैलियां करेंगे

सरकार ने संकेत दिए हैं कि आईआईटी कानपुर की टीम द्वारा किए गए दो सफल ट्रायल्स के बाद आने वाले दिनों में फिर से क्लाउड सीडिंग कराए जाने की संभावना है, ताकि राजधानी की हवा को और स्वच्छ बनाया जा सके। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में भले ही मामूली सुधार हुआ हो, लेकिन प्रदूषण का खतरा अभी भी बरकरार है।
सरकार उम्मीद जता रही है कि लगातार प्रयासों से राजधानी को जल्द प्रदूषण से राहत मिल सकेगी। Weather Update

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *