MP: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद मिला 3,400 लीटर घटिया घी, कारखाना सील

MP:  इंदौर में प्रशासन ने बुधवार को एक कारखाने पर छापा मारकर घटिया गुणवत्ता का करीब 3,400 लीटर घी पकड़ा जिसके बाद इस इकाई को सील कर दिया गया। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।जिलाधिकारी शिवम वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर यहां पालदा क्षेत्र में एक कारखाने पर छापा मारा गया जहां लगभग 3,400 लीटर घटिया घी पाया गया।MP:

Read Also- BJP: गडकरी के साथ राव की बैठक में अलवर से सांसद व केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी रहे मौजूद

उन्होंने बताया,‘‘शहर में दो दिन पहले शुरू हुई खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में इस घी के नमूने की जांच कराई गई। शुरुआती जांच रिपोर्ट में घी का नमूना अमानक पाया गया जिसके बाद कारखाने को सील कर दिया गया है।’’जिलाधिकारी ने बताया कि कारखाना मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और इस इकाई में बनने वाले घटिया घी को लेकर प्रशासन की विस्तृत जांच जारी है।MP:

Read Also- BJP: केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 27 अक्टूबर को इंदौर में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8.12 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण किया था।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा था कि मिलावट के जरिये लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।MP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *