Karnataka: प्रधानमंत्री मोदी 28 नवंबर को उडुपी के श्री कृष्ण मठ का दौरा करेंगे

PM Modi: PM Modi will be on a two-day visit to Gujarat from August 25, will inaugurate houses under Awas Yojana

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को उडुपी के मशहूर श्री कृष्ण मठ का दौरा करेंगे। पर्याय पुथिगे मठ के महंत सुगुनेंद्र तीर्थ स्वामीजी ने बुधवार को ये जानकारी दी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा खास होगा, जो कर्नाटक में अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर इस पुरानी संस्था की ओर देश का ध्यान खींचेगा।महंत के मुताबिक, अपने दौरे के वक्त प्रधानमंत्री भक्तों से बातचीत, धार्मिक रस्मों में हिस्सा और लोगों के हितों से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकते हैं।Karnataka: 

Read Also- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- उर्दू सबसे ‘खूबसूरत’ भाषा, प्रगति के लिए हिंदू-मुस्लिम सद्भाव अहम

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए मठ और आस-पास के इलाकों में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पहले से ही चल रही हैं।उन्होंने कहा कि दौरे की अहमियत को देखते हुए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के बीच सुरक्षा और लॉजिस्टिक इंतजामों को समन्वय किया जा रहा है।महंत ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ‘लक्ष गीता पाठ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां एक लाख से ज्यादा लोग एक साथ भगवद गीता का पाठ करेंगे। वो कृष्ण मंदिर भी जाएंगे और भगवान कृष्ण के दर्शन करेंगे।“Karnataka: 

Read Also- TRAI: फोन आने पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, ट्राई ने दी सहमति

नरेंद्र मोदी पिछली बार 2008 में उडुपी आए थे, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे और तब उन्होंने उसी मंदिर में पूजा की थी।उन्होंने कहा, “ये दूसरी बार है जब वो (प्रधानमंत्री) कृष्ण मंदिर जा रहे हैं और दोनों बार मैं मठ का एडमिनिस्ट्रेटिव रहा हूं।”मठ में कृष्ण की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा 13वीं सदी के दार्शनिक माधवाचार्य ने की थी, जो वेदांत के द्वैत (द्वैतवाद) स्कूल के संस्थापक थे, जिसने उडुपी को वैश्विक जगह के तौर पर स्थापित किया।Karnataka: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *