इंदौर बस हादसा! 3 की मौत, CM ने की सहायता राशि की घोषणा

Madhya Pradesh: Indore bus accident: 3 dead, CM announces relief funds

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक यात्री बस के खाई में गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार यानी की आज 4 नवंबर को यह जानकारी दी।

Read Also: “महंगे एवोकाडो से बेहतर है सस्ता आंवला”, फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार 3 नवंबर की रात हुए हादसे पर शोक जताते हुए तीनों मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी ने पीटीआई को बताया कि हादसा सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरू घाट में हुआ, जब यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान राहुल (25), पद्मा (50) और नीता राव (40) के रूप में हुई है।  Madhya Pradesh

Read Also: Haryana: फरीदाबाद में 17 साल की लड़की को युवक ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

द्विवेदी ने बताया कि हादसे के दौरान बस में करीब 40 यात्री सवार थे और पुलिस व प्रशासन के दल ने घायल यात्रियों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भेजा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, बस चालक हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। इस बीच, घटनास्थल से सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति को कहते सुना जा सकता है कि बस चालक ने शराब पी रखी थी और उसके नशे में होने के कारण भीषण हादसा हुआ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *