Bihar Assembly Elections: सुशासन और रोजगार के मुद्दे पर पहले चरण में मतदान के लिए उमड़ीं महिलाएं

Bihar Assembly Elections

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 121 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इनमें पहली बार वोट देने वाली महिलाएं भी शामिल थीं, कुछ 90 साल से ज्यादा उम्र की भी थीं। पहली बार वोट देने वाली सहरसा की अभिलाषा ने कहा, “मैं पहली बार वोट डाल रही हूं, मैं सरकार से अच्छा काम करने का आग्रह करती हूं।” Bihar Assembly Elections

Read Also: Bihar Elections: नावों, चारपाइयों पर सवार होकर बूथ तक पहुंचे मतदाता

कुछ अन्य लोगों ने कहा कि वो पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास से संतुष्ट हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है, खासकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में। एक मतदाता देवयानी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जो भी सरकार सत्ता में आएगी, वह हमारे देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद करेगी। अभी भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां विकास की कमी है, और उन्हें इसे पूरा करना होगा। Bihar Assembly Elections

हालांकि, देश भर में विकास हो रहा है, फिर भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है, जैसे शिक्षा और बेरोजगारी, जो अभी भी बड़े मुद्दे हैं। लोग इन पर काम कर रहे हैं, और भविष्य में भी प्रगति इसी तरह जारी रहनी चाहिए।” Bihar Assembly Elections

Read Also: नक्सल प्रभावित भीमबांध में कड़ी सुरक्षा के बीच 20 साल में पहली बार मतदान

गोपालगंज में 90 साल प्रभा देवी, जिनके एक पैर पर रॉड लगी हुई है, उन्होंने कहा कि मतदान करने के बाद उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। सहरसा की रागिनी शुक्ला ने साबित कर दिया कि बिहार की महिलाओं को मतदान के महत्व पर किसी उपदेश की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *