Bollywood: इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने से सिंगर अनु मलिक का छलका दर्द, दी ये प्रतिक्रिया

Bollywood: कभी 80 और 90 के दशक में सबसे लोकप्रिय संगीतकार रहे अनु मलिक आज काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 50 से ज्यादा साल के करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए, जैसे “जूली जूली”, “ऐसा जख्म दिया है”, “ये काली काली आँखें”, “ऊंची है बिल्डिंग”, “संदेशे आते हैं” और “पंछी नदिया पवन”। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “तू मेरी पूरी  कहानी” का संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया है।ये फिल्म महेश भट्ट के प्रोडक्शन में बनी है। जिसका निर्देशन नवोदित निर्देशक सुहृता दास ने किया। फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज हुई थी । Bollywood: 

Read also- UP: सोनभद्र में खदान धंसने से मचा हड़कंप, अब तक 7 की मौत…रेस्क्यू अभियान जारी

अनु मलिक ने कहा कि नई पीढ़ी के संगीतकारों और गायकों के बीच उन्हें पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा, “जब नई प्रतिभाएं आती हैं, तो शिकायत नहीं करनी चाहिए। मैं भी कभी नया था। आर.डी. बर्मन का दौर था, तब मुझे ‘बाजीगर’ मिली। आज जब काम दूसरों के पास जाता है तो दुख होता है, क्योंकि मैं अपना हुनर जानता हूं।उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नए कलाकारों से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं मुझे भी अच्छा काम मिले ताकि लोग फिर सराहें। मैंने कभी किसी से जलन नहीं की।“Bollywood: 

Read also- उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को लेकर CM भगवंत मान ने कहा- हम डटकर पंजाब के हकों की रक्षा करेंगे

अनु मलिक से जब पूछा गया कि क्या उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का असर उनके करियर पर पड़ा, तो उन्होंने इस विषय पर बोलने से इनकार करते हुए कहा, “मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता।उन्होंने कहा कि देश की सभी एजेंसियों ने मुझे क्लीन चिट दी है। मैं बस ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि दोबारा काम करने की ताकत मिली।अनु मलिक ने याद किया कि शुरुआती दौर में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, आर.डी. बर्मन, कल्याणजी-आनंदजी और इंडस्ट्री बप्‍पी लहिरी जैसे संगीतकारों के बीच टिक पाना बहुत मुश्किल था।Bollywood:

महेश भट्ट और आदित्य चोपड़ा को भी उन्होंने कठिन समय में सहयोग के लिए श्रेय दिया।उन्होंने कहा, “मेरे पास कोई काम नहीं था। लोग सिर्फ आलोचना कर रहे हैं, जबकि मैं 300 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दे चुका हूं और लोगों को खुशियां दी हैं।”उन्होंने बताया कि संगीत के प्रति उनका प्यार ही उन्हें आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा, “मुझे 24 घंटे संगीत पसंद है। यही मेरी जिंदगी और मेरी ताकत है। मैं आपसे बात करते हुए भी एक गाना बना रहा हूं।”Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *