किसान आंदोलन से लौटते समय सड़क हादसे में दो किसानों की मौत

करनाल:  तरावड़ी ओवर ब्रिज के नजदीक नैशनल हाइवे-44 पर कैंटर द्वारा पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 2 किसानों की मौत हो गई जबकि कई किसान घायल हो गए।

किसान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से वापस पंजाब लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार किसान नरेंद्र, हरमेश व गुरप्रीत को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने गुरप्रीत सिंह(25) को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल लाभ सिंह (65) व कुलवंत को परिजन जो पीछे कार में आ रहे थे, उन्हें पटियाला स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन बीच रास्ते में लाभ सिंह ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किसान नरेश, हरमेश को परिजन छुट्टी दिलवाकर पटियाला के अस्पताल में ले गए। वहीं कुलवंत का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैं।

हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक गुरप्रीत का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपकर कैंटर चालक के धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *