Delhi News: PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम की टी20 विश्व कप जीत पर दी बधाई

Delhi News

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को पहला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि ये जीत टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। भारत ने रविवार को कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीता। Delhi News

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया और फिर 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। Delhi News

Read Also: राहील के गोल से भारत ने कोरिया के खिलाफ अजलन शाह कप में किया जीत से आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘‘पहला दृष्टिबाधित महिला टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के लिए भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को बधाई। इससे भी अधिक सराहनीय बात ये है कि वे टूर्नामेंट में अजेय रहीं।’’ Delhi News

उन्होंने कहा, ‘‘ये वास्तव में एक ऐतिहासिक खेल उपलब्धि है। ये कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। हर खिलाड़ी एक चैंपियन है। टीम को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। उसकी ये उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।’’

Read Also: राहील के गोल से भारत ने कोरिया के खिलाफ अजलन शाह कप में किया जीत से आगाज

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय मुक्केबाजों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों ने विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके नौ स्वर्ण सहित 20 पदक जीते। ये हमारे मुक्केबाजों के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’ Delhi News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *