द ग्रेट खली ने मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Khali At Mahakumbh:

Khali At Mahakumbh: पूर्व डबल्यूडबल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) ने बुधवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।खली ने कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है और खूब आनंद आया। जो लोग कुंभ में पवित्र स्नान कर रहे हैं उन्हें आनंद की अनुभूति होगी और वे इस अद्भुत अनुभव को पाकर वास्तव में भाग्यशाली हैं। इस महाकुंभ में किसी भी व्यक्ति के सभी पाप धुल जाएंगे।”

Read also- महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने गुरु मुमताज अली खान, प्रवचन सुनने के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा

दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली), पूर्व डबल्यूडबल्यू रेसलर: बहुत ही मजा आया बहुत ही आनंद आया है और जो लोग भी कुंभ की इसमें जो डुबकी लगा रहे हैं। वो बहुत ही आनंद और खुशकिस्मत वाले हैं। जितने भी लाइफ में पाप करे हैं वो सारे धुल जाने हैं आज।”

महाकुंभ में मची भगदड़ – प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच बुधवार को संगम पर भगदड़ जैसे हालात की वजहों की पुलिस जांच कर रही है। डीआईआजी वैभव कृष्ण ने कहा, “ये पता लगा कि भीड़ के दबाव से संभवत: कोई गेट चेंजिंग रूम का कोई गेट था जोकि भीड़ के दबाव से गिर गया

भीड़ के एक हिस्से पे और उसकी वजह से वहां पर पैनिक की स्थिति हो गई घाट पे चूंकि कुछ लोग स्थिति रहती है कि कुछ लोग कपड़े उतार के जा रहे होते हैं, कुछ लोग उस प्रोसेस में होते हैं, तो जगह कम होती है और ऐसे में अगर कोई भी पैनिक होगा तो वो उससे काफी दिक्कत हो सकती है। ऐसे ही क्रम में इस तरह की घटना हुई ऐसा घटनाक्रम हुआ है। अभी ठीक है और भीड़ नियंत्रण है पूर्ण रूप से।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *