दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से जीती, निर्णायक मुकाबले में प्रोटियाज को 9 विकेट से हराया

Sports News: India won the ODI series against South Africa 2-1, defeating the Proteas by 9 wickets in the decisive match.

Sports News: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के पहले शतक, रोहित शर्मा और विराट कोहली के महत्वपूर्ण अर्धशतकों की बदौलत भारत ने जीत हासिल कर ली। भारत ने शनिवार यानी की आज 6 दिसंबर को तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Read Also: लंदन की गांधी प्रतिमा का छोटा मॉडल नीलामी के लिए तैयार

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 10.1 ओवर और नौ विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 73 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाए, जबकि कोहली 45 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए। जायसवाल ने 121 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। इससे पहले, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने चार-चार विकेट लिए, जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 47.5 ओवर में 270 रनों पर समेट दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *