MEA: चीन को भारत का कड़ा संदेश- भारतीय नागरिकों को चुनिंदा निशाना नहीं बनाया जाए

MEA:

MEA: भारत के विदेश मंत्रालय ने चीनी अधिकारियों को एक सख्त संदेश देते हुए अपने हवाई अड्डों से गुज़रने वाले भारतीय यात्रियों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। यह कदम शंघाई हवाई अड्डे पर अरुणाचल प्रदेश की एक महिला के साथ कथित उत्पीड़न की खबरों के बाद आया है। विदेश ​मंत्रालय ने  चीन से स्पष्ट आश्वासन मांगा है कि चीनी हवाई अड्डों से पारगमन में भारतीय नागरिकों को चुनिंदा रूप से निशाना नहीं बनाया जाएगा, मनमाने ढंग से हिरासत में नहीं लिया जाएगा या परेशान नहीं किया जाएगा। MEA:

Read also- Goa: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड पर छलका पीडितों का दर्द, परिजनों ने बयां किया दर्द

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि चीनी अधिकारी यह आश्वासन देंगे और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा को नियंत्रित करने वाले नियमों का चीनी पक्ष द्वारा सम्मान किया जाएगा।​प्रवक्ता जायसवाल ने दोहराया, “हमने कई बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा तथा हम इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं चाहते।​इससे पहले, पिछले महीने विदेश मंत्रालय ने शंघाई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अरुणाचल प्रदेश के एक भारतीय पासपोर्ट धारक को चीन द्वारा “मनमाने ढंग से रोके जाने” पर कड़ी आपत्ति जताई थी। MEA:

Read also-Parliament: PM मोदी कितनी भी कोशिश कर लें, नेहरू के योगदान पर दाग नहीं लगा सकते- गौरव गोगोई

मंत्रालय ने साफ कहा था कि किसी भी तरह के राजनीतिक इनकार से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि पूर्वोत्तर राज्य भारत का “अभिन्न और अविभाज्य” हिस्सा है।इस घटनाक्रम के बीच, विदेश मंत्रालय ने चीन की यात्रा करने वाले या वहाँ से गुज़रने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।जायसवाल ने अपील की, “विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को सलाह देता है कि वे चीन की यात्रा करते समय या उस देश से गुज़रते समय पूरी सावधानी बरतें।” BJP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *