खजुराहो में खराब खाना खाने से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

Khajuraho News, Khajuraho resort , food poisoning deaths, Madhya Pradesh, Gautam Resort, Khajuraho, food poisoning, employee deaths, forensic investigation, district hospital, economic assistance, Bhopal News, Bhopal Latest News, Bhopal News in Hindi, Bhopal Samachar"

Khajuraho News : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित एक होटल में कथित तौर पर विषाक्त भोजन खाने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय ‘गौतम होटल’ में खाना खाने के बाद आठ कर्मचारी सोमवार रात बीमार हो गए थे जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

Read also-Amla Benefits : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्चा आंवला बेहतर या जूस? जानें सही विकल्प

जिला प्रशासन ने एक बयान में तीन कर्मचारियों की मौत की पुष्टि की है और मृतकों के परिजनों के लिए तत्काल 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।बयान के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रागीलाल कुशवाहा, गिरिजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा के रूप में की गई है। प्रशासन ने घटना सामने आने के बाद कथित विषाक्त भोजन को जांच के लिए भेज दिया है।Khajuraho News Khajuraho News Khajuraho News Khajuraho News Khajuraho News

Read also-Gurugram Accident News : प्रॉपर्टी डीलर की थार ने कार को पीछे से टक्कर मारी, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिला अस्पताल के डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि खजुराहो से विषाक्त भोजन के सेवन से बीमार हुए आठ लोगों को सोमवार रात यहां भर्ती कराया गया था।सिविल सर्जन शरद चौरसिया ने बताया कि मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *