Gurugram Accident News : प्रॉपर्टी डीलर की थार ने कार को पीछे से टक्कर मारी, आरोपी गिरफ्तार

gurugram Accident News, cctv camera footage , gurugram , gurugram news , viral video गुरुग्राम हादसा: प्रॉपर्टी डीलर की थार ने कार को पीछे से टक्कर मारी, आरोपी गिरफ्तार

Gurugram Accident News : गुरुग्राम में कथित तौर पर तेज गति से गाड़ी (महिंद्रा थार) चलाकर एक अन्य कार को टक्कर मारने पर 39 वर्षीय ‘प्रॉपर्टी डीलर’ को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछलने के बाद तीन बार पलटी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें सोहना रोड पर गमरोज टोल प्लाजा के पास एक काले रंग की गाड़ी (थार) एक सफेद कार से टकराती दिखाई दे रही है।

Read also- Indonesia Floods : उत्तरी सुमात्रा में बाढ़ से मौत का आंकड़ा 961 पहुंचा, 276 लापता

पुलिस के मुताबिक घटना दो दिसंबर दोपहर करीब 1.32 बजे की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक काले रंग की गाड़ी ने उसकी कार (फोर्ड फिगो) को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह हवा में उछलने के बाद चार बार पलटी। इस दौरान कार सवार (शिकायतकर्ता) के सिर और कंधे में चोट आई। उन्होंने कहा आसपास खड़े लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। भोंडसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और गुरुग्राम के अलीपुर गांव के मूल निवासी भरत को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।Gurugram Accident News  Gurugram Accident News  Gurugram Accident News 

Read also-Amla Benefits : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्चा आंवला बेहतर या जूस? जानें सही विकल्प

पुलिस ने कहा कि जांच में शामिल होने के बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पूछताछ के दौरान भरत ने बताया कि वह अपने भाई की गाड़ी चला रहा था।एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तेज गति के कारण आरोपी का वाहन पीड़ित के वाहन से टकरा गया। इसके बाद आरोपी यू-टर्न लेकर भाग गया। हमने उसके वाहन (थार) को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *