अनुराग ठाकुर ने तृणमूल सांसद पर लोकसभा में ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया, बिरला ने कही ये बड़ी बात

Cigarette in Lok Sabha, Cigarette in Lok Sabha,e cigarette,e cigarette in Lok sabha,Who lit cigarette inside Parliament,Who lit cigarette inside Lok Sabha,Lok Sabha,Lok Sabha news

Cigarette in Lok Sabha : भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई की बात कही।ठाकुर ने प्रश्नकाल में हिमाचल प्रदेश से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कहा कि देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है। सदन में क्या ई-सिगरेट पीने की अनुमति है?Cigarette in Lok Sabha  Cigarette in Lok Sabha Cigarette in Lok Sabha 

Read also-Junior Men’s Hockey World Cup : शूटआउट में स्पेन को हराकर जर्मनी आठवीं बार जीता

जब लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ‘नहीं’ में जवाब दिया तो ठाकुर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पिछले कई दिन से सदन में ई-सिगरेट पी( Cigarette in Lok Sabha ) रहे हैं।हालांकि, बीजेपी सांसद ने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया। उन्होंने इस मामले में आसन से तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने अध्यक्ष से अनुरोध किया. यह बड़ा विषय है। अभी जांच करवाईए।

Read also-ऋतिक रोशन ने की आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की सराहना, लेकिन इसकी ‘राजनीति’ से असहमति जताई

उनके साथ निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल समेत कुछ अन्य भाजपा सदस्य भी खड़े होकर कार्रवाई की मांग करते देखे गए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी खड़े थे।हंगामे के बीच बिरला ने सभी सदस्यों से संसदीय परंपराओं और संसदीय नियमों का अनुपालन करने का अनुरोध करते हुए बीजेपी सांसदों से कहा कि अगर आपको किसी मुद्दे पर कोई आपत्ति है तो लिखकर दे दें। कोई ऐसा विषय होगा तो कार्रवाई करुंगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *