Jammu kashmir में बढ़ी ठंड की मार, बिजली-पानी संकट ने बढ़ाईं लोगों की परेशानियां

Jammu kashmir, #JammuKashmir, #ChillaiKalan, #WinterStruggles, #Srinagar, #PowerCut, #WaterCrisis, #ColdWeather, #ValleyLife, #KashmirNews, #CommunitySupport,

Jammu kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां तापमान हिमांक बिंदु के आस-पास बना हुआ है। ऐसे में शहर के लोग और पर्यटक लगातार सर्द मौसम हो रहे मौसम में ठिठुरने को मजबूर हैं।कश्मीर घाटी में लंबे वक्त से खुश्क मौसम का दौर चल रहा है। श्रीनगर के लोगों की आंखें शनिवार सुबह घने कोहरे के बीच खुली। मशहूर डल झील मोटी कोहरे की चादर के बीच कहीं खो गई।Jammu kashmir Jammu kashmir

Read also- ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत,8 घायल, हमलावर की तलाश जारी

कई लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने उनकी मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। उन्हें अहसास होने लगा है कि आने वाले दिनों में उनकी दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं क्योंकि चिल्लई कलां यानी कठोर सर्दी के 40 दिनों के सबसे मुश्किल दौर की शुरुआत होने ही वाली है।श्रीनगर के लोगों को भले ही सर्द मौसम से निपटने में मशक्कत करनी पड़ रही हो.Jammu kashmir Jammu kashmir 

Read also- दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब पहुंचा

लेकिन सर्दियों में कुदरती नजारों का मजा लेने कश्मीर घाटी पहुंचे कई पर्यटक इसे अलग अहसास बता रहे हैं।मौसम विभाग ने 13 से 17 दिसंबर तक उत्तर और मध्य कश्मीर के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में बहुत हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया है।उसके मुताबिक 20 और 21 दिसंबर को कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कड़ाके की सर्दी के दौर चिल्लई कलां की शुरुआत 21 दिसंबर से होगी।Jammu kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *