सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी! भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक से मुंबई ने हरियाणा को हराया

Sports News: Syed Mushtaq Ali Trophy: Indian batsman Yashasvi Jaiswal scores a century as Mumbai beat Haryana

Sports News: टी20 टीम में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा अनदेखी के बाद यशस्वी जायसवाल ने रविवार यानी आज 14 दिसंबर को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग बी मैच में 48 गेंद में शतक जड़कर गत चैंपियन मुंबई की हरियाणा पर चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुपर लीग के अपने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा हार के बाद जायसवाल (50 गेंद में 101 रन) और सरफराज खान (24 गेंद में 64 रन) की पारियों से मुंबई ने हरियाणा के 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.3 ओवर में छह विकेट पर 238 रन बनाकर जीत दर्ज की। साथ ही जायसवाल और सरफराज ने सिर्फ 6.1 ओवर में 88 रन जोड़कर मुंबई की फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद जीवंत रखी।

Read Also: Sports News: मुंबई पहुंचे महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जायसवाल ने मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का 50 हजार रुपये का चैक लेने के लिए अपने साथ सरफराज को भी बुलाया। इससे पहले हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार (42 गेंद में 89 रन) और प्रतिभावान ऑलराउंडर निशांत सिंधू (38 गेंद में 63 रन) ने सिर्फ 8.1 ओवर में 110 रन जोड़कर टीम को 20 ओवर में तीन विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया। मुंबई के लिए अनुभवी अजिंक्य रहाणे ने 10 गेंद में 21 रन बनाए। हरियाणा के तेज गेंदबाजों ने 125 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की जिससे मुंबई के बल्लेबाजों के लिए सपाट पिच पर रन बनाना आसान हो गया। Sports News

जायसवाल ने पुल और रैंप शॉट खेले। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके मारे। सरफराज ने भी सिर्फ 16 गेंद में अर्धशतक के साथ आईपीएल नीलामी के लिए अपना दावा मजबूत किया। राष्ट्रीय टीम में शामिल शुभमन गिल की शीर्ष क्रम में फॉर्म काफी प्रभावशाली नहीं है और ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजरें जासवाल पर रहेंगी। Sports News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *