त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा उपचुनाव में जीते, देंगे राज्‍यसभा से इस्‍तीफा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने हाल ही में हुए उपचुनावों में टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्‍हें 6104 वोट से जीत हासिल की है।

 

बीजेपी के सीएम और बारदोवाली सीट से उम्‍मीदवार साहा को 17181 वोट मिले जो कुल 51.63 पर्सेंट होते हैं। वहीं उपचुनाव में दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्‍मीदवार आशीष कुमार साहा को कुल 11077 वोट मिले और उनका पर्सेंटेज 33.29 रहा।

 

इस सीट पर उप चुनाव में लेफ्ट फ्रंट की ओर से रघुनाथ सरकार तीसरे नंबर पर रहे।

 

 

Read Also त्रिपुरा में बीजेपी ने लहराया परचम, बाकी राज्‍यों के उपचुनाव का LIVE UPDATE

 

मणिक साहा पहले राज्‍यसभा से सांसद थे और पिछले ही महीने राज्‍य के सीएम विप्‍लव देव ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था जिसके बाद पार्टी ने मणिक साहा को सीएम पद दिया था। नियम के मुताबिक विधायक बनने के बाद अब उन्‍हें राज्‍यसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देना होगा।

 

टाउन बारदोवाली सीट पर पहले आशीष कुमार साहा बीजेपी से विधायक थे और फरवरी में ही वो कांग्रेस में शामिल हुए थे।

 

अगरतला सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार ने जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्‍मीदवार सुदीप रॉय बर्मन ने बीजेपी के अशोक सिन्‍हा को 3163 वोट से हराया है। जुबराज नगर में बीजेपी की उम्‍मीदवार मलीना देबनाथ ने जीत हासिल की है। उन्‍होंने सीपीआई एम के उम्‍मीदवार शैलेंद्र चंद्र नाथ को हराया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *