माइकल जैक्सन की कैलिफोर्निया वाली प्रॉपर्टी का सौदा, इतने रुपए में खरीदी गई संपत्ति

नई दिल्ली: दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को गुजरे हुए 11 साल हो चुके हैं। लेकिन लोगों की जुबां पर आज भी उनका नाम है।

माइकल जैक्सन अपने जमाने में एक हफ्ते में 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 97 करोड़ रुपये कमाते थे। उनके नाम पर कई प्रॉपर्टीज है।

इनमें से एक प्रॉपर्टी को उद्योगपति ने खरीद ली है। ये प्रॉपर्टी कैलिफॉर्निया के नैवरलैंड में स्थित है। जिसे उद्योगपति रॉन बर्कले ने खरीद ली है। इसकी जानकारी रॉन बर्कले के प्रवक्ता ने दी।

रॉन बर्कले के प्रवक्ता ने मीडिया को ईमेल के जरिए बताया कि उद्योगपति ने सैंटा बारबरा के पास लॉस ऑलिवोस में स्थित 2 हजार 700 एकड़ की प्रॉपर्टी को लैंड बैंकिंग योजना के तहत खरीद लिया है।

ये प्रॉपर्टी 2 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर में खरीदी गई। भारतीय रुपयों के मुताबिक, 16 करोड़ 18 लाख रुपए में इस प्रॉपर्टी की डील हुई है।

आपको बता दें, साल 2016 में इस प्रॉपर्टी की कीमत 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी। वहीं, साल 2017 में इस प्रॉपर्टी की कीमत घटकर 6 करोड़ 70 लाख हो गई।

आपको बता दें, 25 जून 2009 को माइकल जैक्सन का निधन हुआ था। 62 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। अचानक हुए निधन से फैंस सदमे में थे। उनकी मौत संदिग्ध हालत में हुई।

माइकल जैक्शन का शव उनके कमरे में मिला, उनके शव का दो बार पोस्टमार्टम हुआ। पहली रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का दावा किया गया, तो वहीं दूसरी रिपोर्ट में ड्रग्स सेवन की बात कही गई। ऐसे में उनकी मौत का असली कारण किसी को भी पता नहीं चल सका।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *