मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी की टूर्नामेंट के बीच में गोली मारकर हत्या

Rana Balachauria Murder, हिमाचल प्रदेश समाचार , ऊना का शाही परिवार , मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या , Mohali Kabaddi Player Murder , Mohali News , Rana Balachauria Murder Case , Sidhu Moosewala"

Rana Balachauria Murder :  मोहाली में एक टूर्नामेंट में भाग लेने आए 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राणा को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह घटना मोहाली के सोहाना में हुई जहां पिछले कुछ दिनों से एक निजी कबड्डी टूर्नामेंट हो रहा था।

Read also- गुड़ वाला दूध बनेगा सेहत का संजीवनी ड्रिंक, इन बिमारी से दिलाएगा छुटकारा

अस्पताल के बयान के अनुसार, राणा को शाम 6:05 बजे गोली लगने की चोटों के साथ लाया गया और यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि दो-तीन हमलावर घटना के बाद मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। मामले की जांच जारी है।चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों ने प्रशंसक होने का स्वांग रचा और सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास आकर गोलीबारी शुरू कर दी।(Rana Balachauria Murder) यह टूर्नामेंट दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में हो रहा था, जहां पंजाबी गायक मनकीरत औलख भी आने वाले थे।

चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने दर्शकों को डराने के लिए हवा में भी गोलियां चलाईं। इस हत्या ने तीन साल पहले संदीप नागल और हाल ही में तेजा सिंह की हत्या की यादें ताजा कर दी हैं।विपक्षी कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना पर भगवंत मान सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए राज्य में कानून और व्यवस्था के पूरी तरह चरमराने का आरोप लगाया।

Read also- ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सीलबंद वज़ूखाने के ताले के कपड़े को बदलने की याचिका खारिज

कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसे सरकार की घोर विफलता बताया, जबकि शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अपराधियों के बढ़े मनोबल के लिए मुख्यमंत्री की अक्षमता को जिम्मेदार ठहराया।बीजेपी की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज राज्य इतना असुरक्षित हो गया है कि अब कबड्डी के मैदान भी गोलियों से सुरक्षित नहीं रहे हैं।Rana Balachauria Murder Rana Balachauria Murder Rana Balachauria Murder

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *